Skip to main content

होली


सबने मिलकर एक दूसरे के टी-शर्ट फाड़ दिए 
पानी कीचड़ अबीर - सबीर :
अर्ध नग्न जुलूस निकला है 
पुराने इश्क़  पे रंग चढ़ाने|

और फिर एक रस्म 
सोप ,शैम्पू ,फेस वॉश
परत दर परत रंग उतारने का 
.
खैर कुछ रंग चेहरे पे छप जाते हैं ;
इश्क़ के छीटों के माफिक दिलों पे जम जाते हैं |
उतारने से नहीं उतरते ,
उतारने से नहीं उतरते ||

Comments