Skip to main content

इस कदर भी कोई इश्क़ किया करता है क्या ?

सौ डेढ़ सौ
दिन रात की ख्वाईश
सौ डेढ़ सौ
दिन रात के वादे ।

बीस बाइस की उम्र सजर
पुलिंदा भर के कच्चे चिट्ठे ।

सर्दी  की लम्बी रातें में
सत्ताईश कोस की तन्हाई ।

टुकड़े भर की बेवफाई पे
सदियों भर के बेबस चर्चे ।

मुट्ठी भर के  टिमटिम  तारे
और उम्र भर की रौशनी ।

धूर भर की ख़ामोशी
और कठ्ठे भर गम का बोझ ।

इस उम्र में
इस कदर भी कोई
इश्क़ किया करता है क्या ?
यूँ सुलझी सी जिंदगी कोई
रिस्क किया करता है क्या ?

कोस = unit of distance
धूर = 6ft * 6ft ( unit of area)
कठ्ठे =  20 धूर

Comments

  1. इस कदर कोई अपनी ज़िन्दगी फिक्स कर सका है क्या ?

    ReplyDelete

Post a Comment