Skip to main content

मेरा मिट्टी का घर है, छत चाहिए |

न फेसबुक चाहिए, न टिंडर चाहिए
धुंए में दम घुंटता है, सिलिंडर चाहिए |

न सन गिलास चाहिए न स्कर्ट चाहिए
मेरा नंगा बदन है बुशर्ट चाहिए |

न कागजात चाहिए न पेपर वेट चाहिए
मेरी खाली प्लेट है ऑमलेट चाहिए |

न कोई लिफ्ट चाहिए न कोई सीढ़ी चाहिए
सस्ता जिगर है मेरा , मुझे बीड़ी चाहिए |

न विस्की चाहिए न शरबत चाहिए
मेरा मिट्टी का घर है, छत चाहिए |

Comments

Post a Comment